फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पंडालों में विराजमान हुईं लक्ष्मी...गूंजते रहे जयकारे

Sun, 19 Oct 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बांसी में मां लक्ष्मी प्रतिम ले जाते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
बांसी। दीपावली पर्व पर मां लक्ष्मी गणेश की पूजा के लिए सुबह से प्रतिमा ले जाने का सिलसिला जारी है। मां लक्ष्मी प्रतिमा स्थापना समितियों के सदस्य और पदाधिकारी नाचते-गाते भक्तिमय माहौल में जयकारा लगाते हुए प्रतिमा ले जाकर पंडाल में स्थापित करने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

दीपावली हिंदू धर्म के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। दिवाली में मां लक्ष्मी और गणेशजी की पूजा का विशेष महत्व होता है। ऐसा माना जाता है कि दिवाली की रात धन, समृद्धि और ऐश्वर्य की देवी मां लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं और अपना आशीर्वाद देती हैं। दिवाली के दिन राशियों के अनुसार मां लक्ष्मी की पूजा और उपाय करने से घर में समृद्धि, सुख-शांति और धन वृद्धि होती है।
पंडालों में स्थापित हुई मां लक्ष्मी की मूर्ति : पकड़ी बाजार। क्षेत्र में बने लक्ष्मी पंडालों में शनिवार देर शाम को मां लक्ष्मी व भगवान गणेश की प्रतिमा को स्थापित करने लिए गाजे-बाजे के साथ लोग ले जाते नजर आए। धनतेरस के दिन पकड़ी, बुढ़नइया, जम्हिरिया, बभनी बाजार, भटमला, भैसहवा, बैजनथा, नकाही, बरैनिया, टेढी, खरगवार मस्जिदिया पिपरी, खेतवला, जोगी बारी, मेहनौली सहित अन्य जगहों पर बने लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति को पंडालों में लाकर स्थापित किया गया। इस दौरान पुरा क्षेत्र लक्ष्मी-गणेश के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें