फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: खलीलाबाद-बहराइच रेलमार्ग, खेसरहा से बांसी के बीच 7 अंडरपास व 2 फ्लाईओवर

Sun, 16 Nov 2025 10:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
खलीलाबाद बहराइच नई रेल लाइन बिछाने का कार्य तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। खलीलाबाद-बहराइच नई रेल लाइन बिछाने का काम तेजी से चल रहा है। पहले चरण में खेसरहा से बांसी तक निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। इसके तहत खेसरहा से बांसी के बीच रेल लाइन में पड़ने वाले विभिन्न मार्गों पर सात अंडरपास और दो फ्लाईओवर का तेजी से निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

इससे आसपास के 150 से अधिक गांव की दो लाख से अधिक आबादी का आवागमन सुगम हो जाएगा।नई रेल लाइन निर्माण में तेजी और आवागमन सुविधाओं के विस्तार को देखकर लोगों में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
खलीलाबाद से बहराइच तक 240 किमी लंबी नई रेल बिछाने के कार्य को अक्तूबर 2018 में मंजूरी मिली थी। इस परियोजना के लिए 4940 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वर्ष 2026 तक काम पूरा करने का लक्ष्य है। नई रेल लाइन परियोजना को पूरा करने के लिए कार्य दो फेज में बांटा गया है। पहले चरण में खलीलाबाद से बांसी तक का कार्य पूरा करना है जबकि दूसरे फेज में बांसी से बहराइच तक का कार्य होगा।
विज्ञापन

पहले फेज के लिए खलीलाबाद से बांसी तक रेल लाइन बिछाने और स्टेशन निर्माण के लिए आवश्यक 263 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की जा चुकी है। पूरी परियोजना के लिए 1174 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता है। पहले फेज में शामिल खलीलाबाद से बांसी के बीच नई रेल बिछाने के लिए जिले में खेसरहा व बांसी के बीच मिट्टी पटाई कार्य पूर्ण होने के कगार पर है। इस दौरान रेल लाइन के बीच पड़ने वाले मार्गों पर अवरोध की संभावना से लोग परेशान थे। वहीं अब इन मार्गों पर अंडरपास और फ्लाईओवर के निर्माण से लोगों ने राहत महसूस की है।
खेसरहा प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक क्षेत्र में रेलवे विभाग आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर सात अंडरपास और एक फ्लाईओवर का निर्माण कराया जा रहा है। क्षेत्र में रेलवे विभाग ने सात सड़कों पर अंडरपास का निर्माण शुरू करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें