फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर खुद और परिवार को रखें सुरक्षित

Wed, 14 Oct 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया
विज्ञापन

- बांसी के रतनसेन डिग्री कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
बांसी। रतनसेन डिग्री कॉलेज में मंगलवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक जय प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और परिवार के सदस्यों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि सड़क पर चलते समय सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। इससे खुद के साथ दूसरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकती है। नियमों के प्रति जागरूकता और सतर्कता से सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन

एआरटीओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने सड़क पर बने संकेतों और लाइनों के अनुसार चलने, चौराहों पर लगे सिग्नल का पालन करने और निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने की जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ लेने की अपील की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन भूगोल विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अरविंद त्रिपाठी ने किया। इस दौरान प्रो. शरीफुद्दीन, डॉ. संदीप पांडेय, डॉ. आलोक दुबे, डॉ. रविरेश सिंह, डॉ. मनोज कुमार सोनकर, डॉ. रवि कुमार टंडन, डॉ. सूर्यकांत त्रिपाठी, पुलिस विभाग की टीम और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें