फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बंदियों की गतिविधियों पर रखें पैनी नजर

Fri, 30 Jan 2026 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डीएम और एसपी ने शुक्रवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षक किया। व्यवस्थाओं को देखा। जेल अधीक्षक को दिशा- निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम शिवशरणप्पा जीएन, एसपी डॉ. अभिषेक महाजन टीम के साथ जेल का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां पर उन्होंने भोजनालय, बैरकों और बंदियों का गहन निरीक्षण किया।
जेल अधीक्षक सचिन वर्मा ने बताया कि नियमित रूप से उनके व जेल स्टाफ की ओर से जेल की चेकिंग की जाती है। जिला कारागार में निरीक्षण के समय सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई। जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न जाए इसके लिए संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही जिला कारागार में आने वाले प्रत्येक नये कैदियों का जेल चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि नियमित रूप से कारागार का निरीक्षण करते रहे व निरुद्ध बंदियों पर विशेष सतर्क दृष्टि रखे और आवश्यकतानुसार समय-समय पर कारागार में निरुद्ध बंदियों की गतिविधियों के संबंध में जानकारी देते रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें