फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हवन-पूजन के साथ कार्तिक पूर्णिमा मेला का समापन

Thu, 06 Nov 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसोहन के बूढ़ी राप्ती घाट व ग्राम पंचायत गदाखौवा स्थित भिरुरा घाट के समय माता मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय कार्तिक मेला का समापन बुधवार को हवन-पूजन और प्रसाद वितरण के साथ हो गया। कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को बूढ़ी राप्ती नदी परसोहन के तट पर व भिरूरा मंदिर परिसर में अखंड रामाधुन पाठ के साथ दो दिवसीय मेला का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन

बुधवार को मंदिर परिसर में शुरू हुए अखंड रामाधुन पाठ व मेले का समापन हवन-पूजन व पूर्णाहुति के साथ कर दिया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान आसपास क्षेत्र से आए श्रद्धालुओं ने मेले का लुत्फ उठाया और जमकर खरीदारी की। सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए चौकी प्रभारी बिस्कोहर वशिष्ठ नारायण श्रीवास्तव, इंद्रजीत सिंह, अजय यादव आदि पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। इस दौरान चेयरमैन बिस्कोहर अजय गुप्ता, रोहित गुप्ता, बैजनाथ गुप्ता, बच्चाराम पांडेय, अजय मौर्या, राम प्रताप अवस्थी, पिंकू मोदनवाल, राम प्यारे चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें