फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कार्तिक पूर्णिमा पर बघनी गांव में उमड़ा जनसैलाब

Thu, 06 Nov 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरा। क्षेत्र के राप्ती तट पर बसे बघनी नानकार गांव में कार्तिक पूर्णिमा के दिन लगने वाले मेले में बुधवार को क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोग उमड़ पड़े। नदी के उस पार के लोग भी मेले में पहुंचे। महिलाओं व बच्चों ने खूब खरीदारी किया। साथ ही सेरकी, सिंघाड़ा, जलेबी-खजला का आनंद लिया। कार्तिक पूर्णिमा पर लगे ऐतिहासिक मेले में नदी के दोनों तरफ आस्था का संगम देखने को मिला। मगरगाहा, भैसठ, बालेजिनवा, डडवा घाट जाल्हेखोर, मऊ आदि गांव के लोग आए। पथरा बाजार, बनकटा, बनगवा, सेहरी घाट, मनिकौरा तिवारी, कम्हरिया खुर्द, सेहरी बुजुर्ग सुमहा विशुनपुरवा आदि गांवों के लोग पहुंचे। गोविंद गुप्ता, बब्बू पाठक, विजय मिश्रा, महेश गुप्ता सहित आदि ने बताया कि यह मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान है। यहां हम लोग पीढि़यों से स्नान दान करते आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें