फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: करंट के डर में जी रहा जीतपुर, फिर गई एक बेजुबान की जान

Thu, 06 Aug 2026 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जीतपुर गांव में चरते समय दुधारू भैंस की मौत, ग्रामीणों ने जर्जर बिजली व्यवस्था पर उठाए सवाल
विज्ञापन

- पीड़ित किसान को मुआवजे की मांग, जेई बोले- सपोर्ट वायर में करंट आने की सूचना, कराई जाएगी जांच
बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र के जीतपुर गांव में बृहस्पतिवार को ट्रांसफाॅर्मर के पास करंट की चपेट में आने से एक दुधारू भैंस की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी है। लोगों का आरोप है कि गांव में लंबे समय से जर्जर बिजली व्यवस्था बनी हुई है और शिकायतों के बावजूद सुधार नहीं कराया गया, जिससे हादसों का खतरा लगातार बना हुआ है।
ग्राम पंचायत मधुबनी के जीतपुर निवासी मजहर अली पुत्र अजीज ने बताया कि उनकी भैंस गांव के पूरब सिवान में चर रही थी। उसी स्थान पर दो बिजली के खंभों पर ट्रांसफाॅर्मर लगा हुआ है। भैंस ट्रांसफाॅर्मर के पास घास चर रही थी कि अचानक करंट की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पीड़ित किसान ने बताया कि करीब एक माह पहले उन्होंने गेहूं और धान बेचकर यह दुधारू भैंस खरीदी थी। भैंस की कीमत लगभग एक लाख रुपये थी। अचानक हुई इस घटना से परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की है।
ग्रामीण अकबाल हुसैन, हमुयूद्दीन, इरशाद अहमद, सलहाउद्दीन और मोहम्मद अली ने आरोप लगाया कि गांव में कई स्थानों पर बिजली के तार जर्जर हैं और ट्रांसफाॅर्मर के आसपास सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। उनका कहना है कि कुछ दिन पहले इसी स्थान पर करंट लगने से एक बकरी और एक कुत्ते की भी मौत हो चुकी है लेकिन विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। ग्रामीणों ने विद्युत निगम के उच्च अधिकारियों से तत्काल जांच कर दोष दूर कराने और भविष्य में ऐसे हादसे रोकने की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में संबंधित अवर अभियंता (जेई) ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार खंभे को सहारा देने के लिए लगाए गए सपोर्ट वायर में करंट आने से भैंस की मौत हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है और आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई जल्द कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें