फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज रहा इटवा, उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

Sat, 19 Sep 2026 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए देर शाम श्रद्धालुओं की भीड़ पंडालों में उमड़ रही है। गणपति बप्पा के स्वागत में गाए जा रहे गीत, जयकारों, आरती और भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। गणेश चतुर्थी पर प्रतिमाओं की स्थापना के बाद से क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन

सुबह और शाम श्रद्धालु पंडालों में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। शाम के समय होने वाली आरती और भजन-कीर्तन में महिलाएं, पुरुष और बच्चे भी शामिल हो रहे हैं। गणेश पूजा स्थलों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। पंडालों में रंग-बिरंगी सजावट और रोशनी श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है। कस्बे के रामलीला मैदान में स्थापित गणेश प्रतिमा विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें