लोटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर हरिवंशपुर मंडल के प्रवास के दौरान ठोठरी बाजार में साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। इसके बाद सहभोज हुआ, जिसमें कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता अदालत प्रजापति ने की।
मुख्य वक्ता सिद्धार्थनगर विभाग के विभाग प्रचारक राजीव नयन ने कहा कि भारत जब-जब संकट में आया, तब संतों, महापुरुषों और वीर जवानों ने राष्ट्र की रक्षा और समाज को संकट से निकालने का काम किया। महाराणा प्रताप के संघर्ष का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उनके जीवन से स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा मिलती है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने 100 वर्षों के कार्यकाल में समाज में राष्ट्रभाव, संगठन और संस्कार की भावना जागृत करने का कार्य करता रहा है। वर्तमान समय में युवाओं को देश के महापुरुषों और क्रांतिकारियों के जीवन से परिचित कराने की आवश्यकता है।