- राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई सरदार पटेल की जयंती
सिद्धार्थनगर। स्वतंत्र भारत के शिल्पकार, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर जिले के विभिन्न स्थानों पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। जनपद स्तरीय दौड़ जिला स्पोर्टस स्टेडियम से शुरू होकर हाइडिल तिराहे तक आयोजित की गई।
इस मौके पर सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि एकता के संकल्प के साथ देश को सबसे सुंदर स्वरूप देने का श्रेय लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को जाता है। सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अपने दुख-सुख के ऊपर देश और हम सभी की परवाह की, इसलिए उन्हें लौह पुरुष की पहचान मिली। उन्होंने आह्वान किया कि देश समाज के लिए उनकी जयंती पर संकल्प लें और कोई ऐसा अच्छा कार्य करें, जिससे प्रदेश और देश का नाम रोशन हो। विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस उस विचारधारा का पुनर्स्मरण है, जिसने भारत को सैकड़ों रियासतों से जोड़कर एक अखंड राष्ट्र का रूप दिया। सरदार पटेल का जीवन इस सत्य का प्रतीक था कि जब विचार, उद्देश्य और कार्य एक हो जाते हैं तो असंभव भी संभव हो जाता है।
जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश के सभी नागरिकों को एक साथ जोड़ने का कार्य किया। जिलाधिकारी शिव शरणप्पा जीएन ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का भारत की एकता व अखंडता के क्षेत्र में अप्रतिम योगदान रहा है। सीडीओ बलराम सिंह ने सभी जनप्रतिनिधियों का आभार प्रकट किया। इस दौरान पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. रजत कुमार चौरसिया, डीआईओएस अरुण कुमार, बीएसए शैलेश कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री मौजूद रहे। इसके बाद माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल काॅलेज में भर्ती मरीजों में फल वितरण किया गया।
अन्य जगहों पर भी मनाई जयंती
भाजपा कार्यालय डुमरियागंज पर सरदार पटेल की 150वीं जयंती पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह की अगुवाई में मनाई गई। पूर्व विधायक ने कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और समरसता के प्रतीक लौह पुरुष के बताए मार्गों पर भाजपा कार्यकर्ता चलने का संकल्प लें। इस दौरान भारतभारी नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी, हरीश पांडेय, रघुनंदन पांडेय, विनय अग्रहरि, रवि अग्रहरि, दिलीप पांडेय आदि मौजूद रहे। लोटन प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली लोटन में शुक्रवार को रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सरोज के नेतृत्व में कोतवाली परिसर से प्रारंभ होकर सोहांस रोड होते हुए वापस ठोठरी तिराहा पहुंचा, फिर ठोठरी तिराहा से पुलिस बूथ तिराहा से कोतवाली परिसर में समापन हुआ। इस दौरान एसआई गोपाल यादव, दिलीप कुमार सोनी, आरक्षी अजय कुमार, सौरभ सिंह, अनिल कुमार यादव शामिल रहे।
-
तहसील, ब्लॉक व थानों पर आयोजित हुआ दौड़
बांसी। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। शुक्रवार की सुबह सीओ सुजीत राय और कोतवाल गौरव सिंह की अगुवाई में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया, जिसमें इंस्पेक्टर राम नारायण दूबे, एसआई विजय प्रकाश दीक्षित, चतुर्भुज पाठक, कमला प्रसाद मौर्य आदि शामिल हुए।
पथरा प्रतिनिधि के अनुसार रन फॉर यूनिटी के तहत थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने एक साथ दौड़ लगाई। रन फॉर यूनिटी पथरा कस्बे से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए ग्रामीण बैंक पर समाप्त हुई। इस अवसर पर एसआई संतोष कुमार सिंह, उदयभान मिश्र, रमाशंकर यादव, मलका प्रसाद, एचसीपी सुरेश कन्नौजिया प्रवीन यादव शामिल रहे।
गोल्हौरा प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय पुलिस की ओर से रन फॉर यूनिटी (एकता दौड़) का आयोजन किया गया। गोल्हौरा थाना परिसर से इटवा बांसी रोड होते हुए बरांव नानकार तक लगभग 1.5 किलोमीटर की दूरी तक दौड़ लगाई गई। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एसआई दीनदयाल सिंह, नंदलाल यादव, नरेंद्र सिंह, मुख्य आरक्षी कपिल देव आदि शामिल रहे।
जोगिया प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली में थानाध्यक्ष मीरा चौहान के नेतृत्व में जोगिया कोतवाली से लेकर करौंदा मसिना तक रन फाॅर यूनिटी की रैली निकाली। इसमें एसआई कपिलमुनि यादव, पूजा यादव, प्रदीप उपाध्याय, पूनम गुप्ता, सुशीला शामिल रहे।
नगर पंचायतों व स्कूलों में मनाया गया एकता दिवस
इटवा। कस्बे में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। तहसील गेट के सामने एकत्रित हुए लोगों ने इटवा कस्बे के मुख्य चौराहे तक पैदल मार्च किया। इस दौरान चेयरमैन विकास जायसवाल, जिलामंत्री कृष्णा मिश्रा, दीपनारायण, बलराम मिश्र, घनश्याम जायसवाल, पप्पू गौड़, प्रमोद कन्नौजिया आदि शामिल रहे।
भारतभारी प्रतिनिधि के अनुसार, नगर पंचायत कार्यालय में शुक्रवार को सरदार पटेल की जयंती एकता दिवस के रूप में मनाई गई। नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा व ईओ राजन कुमार गुप्ता ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान आकाश पांडेय, सुधांशु अग्रहरि, रविंद्र शर्मा, बंशीधर चौधरी, उदय भान आदि उपस्थित रहे। बेंवा सीएचसी पर अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी की अगुवाई में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया।
बिस्कोहर प्रतिनिधि के अनुसार, चेयरमैन अजय गुप्ता के नेतृत्व में नगर पंचायत बिस्कोहर में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इसमें संजय पांडेय, लाल जायसवाल, दद्दन यादव, रोहित गुप्ता, राम नरेश पासवान, कन्हैया वरुण, रामसूरत शर्मा आदि मौजूद रहे। राजकीय महाविद्यालय चौखड़ा डुमरियागंज में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रो. अजय कुमार ने बताया कि सरदार पटेल महान राष्ट्रवादी और आधुनिक भारत के शिल्पकार थे। इस दौरान प्राचार्य डॉ. रवींद्र कुमार मिश्र, डाॅ.अमरनाथ, डाॅ. शफीकुर्रहमान, डाॅ. मालिक राम वर्मा, अनिल यादव उपस्थित रहे।
भनवापुर प्रतिनिधि के अनुसार मंगराव स्थित प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। प्रधानाध्यापक दुर्गेश कुमार मिश्रा, सुनीता दुर्गा पुष्पावति कुसुम व स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।
सपाइयों ने भी लौह पुरुष को किया याद
डुमरियागंज। नगर के कादिराबाद रोड स्थित सपा कार्यालय पर सरदार पटेल की जयंती विधायक सैय्यदा खातून की अगुवाई में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान डॉ. जहीर मलिक, इकबाल अहमद, बच्चा राम बौद्ध, पप्पू मलिक, नौशाद मलिक, जफर मलिक, विजय यादव मौजूद रहे। बांसी में समाजवादी पार्टी नगर कार्यालय पर शुक्रवार को पूर्व नपा अध्यक्ष और सपा जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इदरीस पटवारी ने कहा कि सरदार पटेल देश के प्रथम गृह मंत्री थे, उन्होंने अंग्रेजों से आजादी मिलने के बाद छोटी-छोटी रियासतों को जोड़कर सशक्त भारत बनाया। इस दौरान नगर अध्यक्ष कपिल देव, गुड्डू खान, कैफ खान, मैनुद्दीन, राधेश्याम जयसवाल आदि मौजूद रहे। युवक मंगल दल हल्लौर डुमरियागंज की तरफ से सरदार पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान युवक मंगल दल अध्यक्ष जामिन अब्बास रिजवी, रामवती देवी, अब्बास मेहंदी, सोनू, नूर, अमन आदि मौजूद रहे।