बॉर्डर क्षेत्र में मेडिकल स्टोर में सिरप की जांच करते ड्रग इंस्पेक्टर। स्रोत विज्ञप्ति
सिद्धार्थनगर। कोल्डि्रफ कफ सिरप से राजस्थान और मध्यप्रदेश में मासूमों की मौत के बाद ड्रग विभाग अलर्ट हो गया है। बुधवार को जनपद के अलग-अलग हिस्सों में जांच की गई। पांच मेडिकल स्टोर से आठ सैंपल लिए गए। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
दो राज्यों में कफ सिरप के सेवन से 14 से अधिक बच्चों की जान चली गई। जांच में बैन हो चुके सिरप को बाजार में उतारने के मामले सामने आए। मौत को देखते हुए कोल्डि्रफ सिरप को जहां से पूरी से तरह से बंद कर दिया गया। वहीं, इसके अलावा अन्य ब्रांड के सिरप की भी जांच के लिए शासन स्तर से दिशा- निर्देश मिली। इस मामले में डीएम डॉ. राजा गणपति आर से मिले निर्देश के बाद ड्रग विभाग की टीम एक्टिव हो गई है।
बुधवार को ड्रग इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने सीमावर्ती इलाके के पांच मेडिकल स्टोर से आठ सैंपल लिया और उस सैंपल को जांच के लिए लखनऊ लैब में भेजा है। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी प्रतिबंधित सिरप के संबंध में जांच हुई है। इस संबंध में ड्रग इंस्पेक्टर नवीन ने दुकानों से सैंपलिंग की गई है। लगातार जांच अभियान चलाया जाएगा। जांच के बाद रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।