सिद्धार्थनगर। एंटी रोमियो स्क्वाड ने मिशन शक्ति के तहत जनपद के स्कूल-कॉलेज व भीड़-भाड़ आदि स्थानों पर मनचलों और शोहदों की चेकिंग की। संदिग्ध दिखने वालों से पूछताछ की।
एंटी रोमियो स्क्वाड प्रभारी मीरा चौहान की अगुवाई में टीम ने खेसरहा थाना क्षेत्र के के बेलौहा, सकारपार, सोनखर, बांसी बाजार और थाना क्षेत्र सिद्धार्थनगर के सिंहेश्वरी मंदिर, रेलवे स्टेशन, उद्यान पार्क, बुद्धा पार्क, मधुकरपुर, सनई और स्कूल-कॉलेज, कोचिंग सेंटर के पास और थाना क्षेत्र के आसपास के मुख्य सड़कों, चौराहों पर चेकिंग की।