फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तीन दिन से इंटरनेट सेवा ठप, रिचार्ज के बाद भी उपभोक्ता परेशान

Tue, 20 Oct 2026 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ढेबरूआ। बढ़नी कस्बे में निजी कंपनी की इंटरनेट सेवा तीन दिन से ठप होने से उपभोक्ता परेशान हैं। उनका कहना है कि शुक्रवार शाम चार बजे से कनेक्शन नहीं चल रहा है। इससे ऑनलाइन पढ़ाई, कारोबार, बैंकिंग समेत जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं के अनुसार, कनेक्शन चालू करने पर स्क्रीन पर ‘नो इंटरनेट कनेक्शन’ का संदेश दिख रहा है। आरोप है कि शिकायत करने पर संबंधित कर्मचारी संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे हैं और समस्या का स्पष्ट कारण भी नहीं बता रहे हैं।
आशीष देव यादव, राजकुमार अग्रहरि, संदीप कसौधन और आशीष समेत अन्य उपभोक्ताओं ने कंपनी के उच्च अधिकारियों से इंटरनेट सेवा जल्द बहाल कराने की मांग की है। साथ ही सेवा बाधित रहने की अवधि के अनुसार रिचार्ज की वैधता बढ़ाने और शिकायतों का समाधान कराने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें