सिद्धार्थनगर। स्कूली बच्चों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस ने बुधवार को इटवा और मिश्रौलिया क्षेत्र के विद्यालयों में जनसंवाद किया। कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत पुलिस टीम ने प्रधानाचार्यों और शिक्षकों से संवाद कर बच्चों के आने-जाने के दौरान निर्धारित यातायात नियमों का पालन कराने की जानकारी दी।
इटवा थाना क्षेत्र के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आयोजित गोष्ठी में पुलिस टीम ने प्रधानाचार्य से संवाद किया। बच्चों को यातायात नियमों के साथ सेल्फ डिफेंस के संबंध में भी जानकारी दी गई। आवश्यक पुलिस सहायता के लिए कम्युनिटी पुलिस टीम प्रभारी का नंबर भी विद्यालय को उपलब्ध कराया गया।
इसी तरह मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के आदर्श विद्या मंदिर गोनरा में भी पुलिस टीम ने प्रधानाचार्य और शिक्षकों के साथ जनसंवाद किया। यहां भी बच्चों के सुरक्षित आवागमन के लिए यातायात नियमों और आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को आत्मरक्षा के तरीके बताए गए और जरूरत पड़ने पर पुलिस से संपर्क करने के लिए सहायता नंबर उपलब्ध कराया गया।