फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: वरिष्ठ नागरिकों से संवाद कर समस्याओं की जानकारी ली

Tue, 29 Sep 2026 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सिकरी बाजार में कम्युनिटी पुलिसिंग टीम ने साइबर अपराध से भी किया जागरूक
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना मोहाना पुलिस ने सिकरी बाजार में वरिष्ठ नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली। पुलिस ने किसी भी समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने वरिष्ठ नागरिकों से उनकी कुशलक्षेम पूछा। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ नियमित रूप से मिल रहा है और परिवार में किसी तरह की समस्या नहीं है। पुलिस ने ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी भी दी। इस दौरान लोगों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, साइबर अपराधों से सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की सहायता लेने के लिए जागरूक किया गया। ग्रामीणों ने पुलिस के जनसंपर्क और जागरूकता कार्यक्रम की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें