जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। डीएम ने बताया कि 16 से 30 नवंबर तक स्वगणना और एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक जनसंख्या गणना होगी।
उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की स्वगणना शत-प्रतिशत कराने के निर्देश दिए। नगरीय क्षेत्रों में भी निर्धारित समय तक स्वगणना पूरी कराने को कहा। डीएम ने कंट्रोल रूम स्थापित करने, ग्राम पंचायतों में होर्डिंग लगवाने और वाहनों पर जागरूकता संबंधी स्टीकर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने अभियान में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। बैठक में एडीएम संदीप कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।