फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मेला की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

विज्ञापन
भारतभारी मेला डुमरियागंज का निरीक्षण का निरीक्षण करते डीएम शिवशरणप्पा जीएन, एसपी डाॅ. अभिषेक मह
विज्ञापन
भारतभारी। जिलाधिकारी शिव शरणप्पा जीएन ने कार्तिक पूर्णिमा मेले के दृष्टिगत भारत भारी मेला स्थल का शनिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएं। किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए।
विज्ञापन

उन्होंने सुरक्षा में लगे जवानों को निर्देश दिए और मेले के सफल आयोजन के लिए सभी के साथ समन्वय बनाने पर जोर दिया। मेले में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। यातायात सुचारु रूप से चलाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मेले में आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। झूले के लिए एनओसी मिलने के बाद ही झूला शुरू करें। इसके साथ ही साफ-सफाई व्यवस्था ठीक कराने का निर्देश दिया।
एसपी अभिषेक महाजन ने कहा कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। सीसीटीवी कैमरे से मेले की निगरानी की जाएगी। एंटी रोमियो सहित और कई टीमें मेले की निगरानी करेंगी। इस दौरान एसडीएम राजेश कुमार, सीओ बृजेश कुमार वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा, थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव, राजस्व निरीक्षक अजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें