फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जर्जर भवन ध्वस्त कराने और परिसर की साफ-सफाई कराने के निर्देश

Wed, 25 Nov 2026 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जनगणना-2027 और विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में पंचायत सहायकों, ग्राम प्रधानों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का लिया जाएगा सहयोग
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बुधवार को खंड विकास अधिकारी कार्यालय बर्डपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में निष्प्रयोज्य घोषित जर्जर भवन को ध्वस्त कराने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। साथ ही जनगणना-2027 और विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में पंचायत सहायकों, ग्राम प्रधानों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कराने को कहा।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विकासखंड परिसर का जायजा लिया और खंड विकास अधिकारी से ग्राम पंचायतों में संचालित विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जनगणना-2027 और विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत सहायकों और ग्राम प्रधानों को जिम्मेदारी सौंपी जाए। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का भी सहयोग लिया जाए, ताकि अभियान से जुड़े कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने वीबी-जी रामजी के तहत कार्यस्थलों पर मौजूद श्रमिकों की स्व-गणना कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जनगणना और विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की प्रतिदिन समीक्षा करने को कहा, ताकि कार्यों की प्रगति पर नजर रखी जा सके और सामने आने वाली कमियों को समय रहते दूर किया जा सके।
इस दौरान खंड विकास अधिकारी बर्डपुर अजय प्रताप सिंह सहित अन्य संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें