फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 41 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच, पांच में मिले उच्च जोखिम के लक्षण

Wed, 25 Nov 2026 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सीएचसी बेवा में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत लगा शिविर, महिलाओं को दी गईं दवाएं और चिकित्सीय परामर्श
विज्ञापन

भारतभारी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बेवा में बुधवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए शिविर लगाया गया। इसमें 41 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। पांच महिलाओं में उच्च जोखिम गर्भावस्था के लक्षण मिले। इनमें खून की कमी की समस्या पाई गई।
महिला चिकित्सक डॉ. रेखा सिन्हा की अगुवाई में चिकित्सा टीम ने महिलाओं की खून और पेशाब की जांच की। इस दौरान जरूरत के अनुसार आयरन, फोलिक एसिड और कैल्शियम की दवाएं दी गईं। अल्बेंडाजोल सहित अन्य जरूरी दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. रेखा सिन्हा ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान उच्च रक्तचाप, मिर्गी के दौरे, गंभीर एनीमिया और प्लेसेंटा की स्थिति में विकृति होने पर गर्भावस्था उच्च जोखिम वाली हो सकती है। ऐसे मामलों में समय रहते लक्षणों की पहचान और उपचार जरूरी है। उच्च जोखिम वाली महिलाओं को बेहतर उपचार के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र पर भेजने की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने गर्भवती महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और चिकित्सकों की सलाह का पालन करने की अपील की, ताकि जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित रहें।
इस दौरान रीता गौतम, स्टाफ नर्स राधा, रजनी सिंह, शारदा, वंदना, सुनीता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें