भारतभारी। नगर पंचायत क्षेत्र में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का नपं अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा ने सोमवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन लाइब्रेरी, ओपन जिम और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं के निर्माण कार्यों की स्थिति देखी। जिम्मेदारों को निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता और मानकों के अनुसार पूरा कराने के निर्देश दिए।
नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ जानकी नगर बढ़नी में लाइब्रेरी और वार्ड नंबर-3 श्रीराम नगर लोहरौली में ओपन जिम, पार्क निर्माण कार्य का अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा उर्फ चंदू चौधरी और ईओ राजन कुमार गुप्ता के साथ निरीक्षण किया। अध्यक्ष ने निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समय रहते कार्य को पूरा करने के लिए निर्देशित किया। निर्माण करवा रहे ठेकेदार को निर्देशित किया गया कि इसमें किसी तरह की लापरवाही होने पर करवाई की जाएगी। अवर अभियंता ने कार्य को बारीकी से देखा। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, काम की प्रगति और काम करने के तरीके का जायजा लिया। उन्होंने ठेकेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि काम सुचारू रूप से चले और किसी भी प्रकार की देरी या गुणवत्ता में कमी न हो।