फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विद्यालय की बालिकाओं को सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव की जानकारी

Tue, 29 Sep 2026 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय कोहडौरा में मंगलवार को बालिकाओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। बालिकाओं को अपराध से बचने के उपाय बताए गए। किसी तरह की परेशानी होने पर पुलिस की मदद लेने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


बालिकाओं को थानों पर संचालित मिशन शक्ति केंद्र के बारे में भी जानकारी दी गई। बताया गया कि महिला संबंधी समस्या होने पर वहां शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। साथ ही 1090 महिला हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस, 101 अग्निशमन और 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


इस दौरान उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक गणेश कुमार, आरक्षी आनंद कुमार और महिला आरक्षी कंचन सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें