फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ब्याज के साथ मूलधन पर मिलने वाली छूट की दी जानकारी

Fri, 28 Nov 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सरकार द्वारा बकाया बिजली बिल पर छूट की जानकारी प्रदान करते नगरा पावर हाउस के कर्मचारी। स्रोत वि
विज्ञापन
धेंसा। नगरा पावर हाउस अंतर्गत आने वाले, कोयड़ा, मजिगवा, नादेपार, टिकरिया सहित अन्य गांवों में घर-घर जाकर बिजली कर्मियों ने बिल के बकाया पर मिलने वाली विशेष छूट की जानकारी दी। बताया कि सरकार की ओर से प्रथम चरण में एक से 31 दिसंबर तक पूरा ब्याज और मूलधन पर 25 प्रतिशत तक छूट, द्वितीय चरण में एक से 31 जनवरी तक पूरा ब्याज और मूलधन पर 20 प्रतिशत की छूट और एक फरवरी से 28 फरवरी तक तृतीय चरण में ब्याज और 15 प्रतिशत मूलधन पर छूट का लाभ दिया जाएगा। बकाया बिल भुगतान के लिए आसानी से रजिस्ट्रेशन कराते हुए सभी सम्मानित उपभोक्ताओं को छूट का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान जेई इंद्र मोहन त्रिपाठी, भारद्वाज मुनि, महबूब आलम आदि लोगों ने उपभोक्ताओं के घर पहुंच कर बकाया बिजली बिल जमा करने और छूट का लाभ लेने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें