फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: न्योता स्वीकारा तो ‘शगुन’ में जमा पूंजी ले उड़ेंगे साइबर जालसाज

Fri, 28 Nov 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
इसी तरीके से आती है फाइल। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। लग्न के सीजन में व्हाॅट्सएप पर निमंत्रण का चलन बढ़ गया है। डिजिटल माध्यम से मिले निमंत्रण के जरिये लोग अपनों को न्योता भेज रहे हैं। ऐसे में अब साइबर ठगों ने भी न्योते को हथियार बनाकर लोगों के खाते में सेंधमारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ऐसे में अब आपके पास भी डिजिटल माध्यम से न्योता आया है तो इसे स्वीकार करने से पहले उसके फाइल फॉर्मेट पर जरूर निगाह डाल लें। ऐसा न करने पर साइबर जालसाज न्योते के नाम पर आपका खाते से ‘’शगुन’’ ले उड़ेंगे। इसके बाद आप सिर्फ थाने के चक्कर लगाते रह जाएंगे। ऐसे में कोई भी फाइल खोलते समय सावधानी बरतने की जरूरत है।
अगर आपके मोबाइल पर निमंत्रण आ रहा है तो बहुत सावधानी से क्लिक करें। अगर फॉर्मेट एपीके फाइल में है तो इसे बिल्कुल न छुएं और अगर डिजिटल निमंत्रण कार्ड पीडीएफ में है तो सिर्फ जानने वाले नंबरों को ही तरजीह दें।
विज्ञापन

साइबर सुरक्षा के जानकारों की मानें तो निमंत्रण स्वीकार करते ही मोबाइल हैक, ओटीपी चोरी और अकाउंट खाली होने जैसी वारदातें लगातार बढ़ रही हैं।
जनपद में अब तक कई लोग इस नई तकनीक से साइबर ठगी का शिकार बन चुके हैं। ऐसे में साइबर एक्सपर्ट इससे बचने की सलाह दे रहे हैं।
साइबर विशेषज्ञ इसे सबसे खतरनाक ट्रेंड बता रहे हैं क्योंकि लग्न सीजन लंबा चलने वाला है और लोग डिजिटल निमंत्रण को सामान्य मानकर क्लिक कर देते हैं। लग्न का फायदा उठाते हुए साइबर ठग नाई, रिश्तेदार या विवाह आयोजन समिति का सदस्य बनकर कॉल करते हैं और कार्ड भेज रहा हूं, देख लीजिए कहकर व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजते हैं। पीडीएफ की जगह यह लिंक एपीके फाइल होती है जो मोबाइल में इंस्टॉल होते ही फोन का डाटा, बैंक एप, ओटीपी, कॉन्टैक्ट्स और पासवर्ड तक खंगाल लेती है। अगले ही कुछ मिनट में पीड़ित के खाते से रकम साफ हो जाती है।
न्योता देखते ही उड़ गए 9500 रुपये : शहर निवासी मुकेश के मुताबिक नाई बनकर एक व्हाॅट्सएप लिंक भेजा गया। कार्ड भेज रहा हूं देख लो। लिंक पीडीएफ जैसा दिख रहा था, पर वह एपीके फाइल थी। क्लिक करते ही फोन हैंग हो गया और 10 मिनट के भीतर खाते से 9500 रुपये निकल गए। एक व्यक्ति ने बताया कि ठगी हो गई है लेकिन, शिकायत दर्ज नहीं करवाई।
रिश्तेदार समझकर क्लिक किया, खाते से साफ हुए 9 हजार: जोगिया क्षेत्र की निवासी रेखा ने बताया कि शादी का निमंत्रण भेजने के नाम पर भइया लिखकर एक लिंक आया। उन्होंने बिना शक के लिंक खोला। रात में सोते समय उनके खाते से 9 हजार रुपये तीन किश्तों में उड़ गए। बेटे ने किसी से पूछ करके ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें