धेंसा। नगरा पावर हाउस अंतर्गत आने वाले, कोयड़ा, मजिगवा, नादेपार, टिकरिया सहित अन्य गांवों में घर-घर जाकर बिजली कर्मियों ने बिल के बकाया पर मिलने वाली विशेष छूट की जानकारी दी। बताया कि सरकार की ओर से प्रथम चरण में एक से 31 दिसंबर तक पूरा ब्याज और मूलधन पर 25 प्रतिशत तक छूट, द्वितीय चरण में एक से 31 जनवरी तक पूरा ब्याज और मूलधन पर 20 प्रतिशत की छूट और एक फरवरी से 28 फरवरी तक तृतीय चरण में ब्याज और 15 प्रतिशत मूलधन पर छूट का लाभ दिया जाएगा। बकाया बिल भुगतान के लिए आसानी से रजिस्ट्रेशन कराते हुए सभी सम्मानित उपभोक्ताओं को छूट का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
इस दौरान जेई इंद्र मोहन त्रिपाठी, भारद्वाज मुनि, महबूब आलम आदि लोगों ने उपभोक्ताओं के घर पहुंच कर बकाया बिजली बिल जमा करने और छूट का लाभ लेने की अपील की गई।