फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बालिकाओं महिलाओं को दी कानून के बारे में जानकारी

Tue, 29 Sep 2026 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शोहरतगढ़ के रेलवे स्टेशन पर बालिकाओं व महिलाओं पुलिसकर्मी जागरूक करते हुए
विज्ञापन
-जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति के तहत चौपाल का आयोजन हुआ
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति के तहत मंगलवार को जिले के तीन थाना क्षेत्रों में महिला सुरक्षा और साइबर अपराध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बांसी, उसका बाजार और त्रिलोकपुर थाना की मिशन शक्ति टीम ने विद्यालयों और गांवों में पहुंचकर बालिकाओं व महिलाओं को उनके अधिकार, नए कानून और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही किसी भी तरह की परेशानी होने पर पुलिस व संबंधित हेल्पलाइन पर शिकायत करने के लिए जागरूक किया।
बांसी थाना की मिशन शक्ति टीम ने कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय विशुनपुर मुस्तहकम में बालिकाओं के साथ चौपाल लगाई। टीम ने महिला अपराध से बचाव, महिला अधिकार और नए कानून के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, निराश्रित महिला पेंशन और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। इसी तरह उसका बाजार थाना की टीम ने ग्राम सोनवर्षा में महिलाओं व बालिकाओं को महिला सुरक्षा के साथ साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिलोकपुर थाना की टीम ने कंपोजिट विद्यालय कोहडौरा में बालिकाओं को जागरूक किया। तीनों स्थानों पर मिशन शक्ति केंद्र की जानकारी देते हुए बताया गया कि महिलाएं अपनी समस्या वहां दर्ज करा सकती हैं। कार्यक्रमों में 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस, 101 अग्निशमन और 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सहित अन्य जरूरी नंबरों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें