बर्डपुर। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर 11 और चकईजोत में शुक्रवार को जन चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों को सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर बर्डपुर नंबर 11 में दो मामले आए थे। इसमें दोनों राशन कार्ड के थे। वहीं, चकईजोत में तीन मामले आए थे, जिसमें आवास, वृद्धा पेंशन के मामले का मौके पर निस्तारण किया गया।
इस दौरान अफसरों ने बैठक में विभागवार योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अपात्रों को चिह्नित कर राशनकार्ड निरस्त कराएं। उसके स्थान पर पात्रों का चयन करें। शौचालय की सूची प्रस्तुत करने पर कहा कि शौचालय से कोई भी पात्र वंचित न रहे। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना के संबंध में किसानों को जागरूकता अभियान चला रही है। इसके अलावा गांव में सफाई को लेकर निर्देशित किया गया कि प्रतिदिन सफाई कार्य किया जाए। ग्रामीणों को जागरूक भी किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हम लोग पौधे लगाकर छोड़ देते हैं लेकिन कुछ महीने सालों बाद पौधा का देखभाल न होने के कारण सूख या टूट जाता है। इसलिए पौधारोपण करने के साथ इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी लेनी पड़ेगी।
इस अवसर पर चकईजोत सचिव अंकित शुक्ल, बर्डपुर सचिव नागेंद्र राव, चकईजोत प्रशासक लालजी, बर्डपुर 11 प्रशासक प्रतिनिधि मो. सईद, शिवा गुप्ता आदि मौजूद रहे।