डुमरियागंज। आयुर्वेद दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कंपोजिट यूपीएस डुमरियागंज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आयुर्वेद चिकित्सा से जुड़ी प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. ममता, फार्मासिस्ट रमेश चंद्र दूबे और स्टाफ नर्स आकांक्षा तिवारी ने बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया। चिकित्सकीय टीम ने बच्चों को संतुलित और पौष्टिक खानपान, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा स्वस्थ रहने के लिए बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। उन्होंने आयुर्वेद के महत्व को बताते हुए दैनिक जीवन में स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान 225 बच्चे मौजूद रहे। इस दौरान प्रधानाध्यापक शकील अहमद के अलावा अमित सिंह परमार, प्रीति, पंकज अग्रहरी, संतोष सिंघानिया, इफ्फत सुल्ताना आदि मौजूद रहीं।