फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बहू-बेटी सम्मेलन में गुड-बैड टच की दी गई जानकारी

Mon, 19 Jan 2026 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरा। थाना क्षेत्र के बसडीला मोदी नानकार गांव में सोमवार को थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत पथरा थाना क्षेत्र में बहू-बेटी सम्मेलन और साइबर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान शक्ति दीदी अभियान, मिशन शक्ति अभियान, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, साइबर जागरुकता, गुड-बैड टच को लेकर जानकारी दी गई।
विज्ञापन


उप निरीक्षक मलखा प्रसाद ने महिलाओं को घरेलू हिंसा के सामाजिक और पारिवारिक दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी। महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए ताकि वे अन्याय के विरुद्ध सशक्त रूप से खड़ी हों। उन्होंने साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूक करते हुए बताया कि किसी भी अनजान नंबर और लिंक पर क्लिक न करें। यदि ऐसी कोई घटना हो जाती है तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें और शिकायत दर्ज करें। मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम के अंतर्गत हेल्पलाइन 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 181 वीमेन हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन सेवा के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान हेड कांस्टेबल प्रवीण यादव, सुदामा यादव, सोनी यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें