फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बुनियादी ढांचे, बेहतर कनेक्टिविटी से जिले में बढ़ेंगे उद्योग

Sun, 27 Sep 2026 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर में पर्यटन: संभावनाएं, चुनौतियां और समाधान पर गोष्ठी आयोजित
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। विश्व पर्यटन दिवस पर रविवार को शहर के एक होटल में गोष्ठी का आयोजन हुआ। सिद्धार्थनगर में पर्यटन: संभावनाएं, चुनौतियां एवं समाधान विषय पर सीडीओ बलराम सिंह की अध्यक्षता में यह गोष्ठी हुई। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या मुख्य अतिथि रहे।
दीपक मौर्या ने कहा कि सिद्धार्थनगर भगवान बुद्ध की स्मृतियों और कपिलवस्तु जैसी ऐतिहासिक विरासत समेटे है। केंद्र व प्रदेश सरकार पर्यटन को रोजगार व विकास से जोड़ रही है। गोष्ठी में कपिलवस्तु की बौद्ध विरासत, कालानमक चावल की कृषि-संस्कृति और हेरिटेज पर्यटन से जिले को अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर चमकाने की संभावनाओं पर चर्चा हुई। बुनियादी ढांचे, बेहतर संपर्क और होटल उद्योग के लिए वित्तीय संसाधनों की कमी जैसी चुनौतियों पर भी विचार किया गया।
विज्ञापन

प्रशासन, पुलिस, अग्निशमन और बैंकों के तालमेल से पर्यटन व हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। सीडीओ बलराम सिंह ने बताया कि पर्यटन विकास के लिए नई और सुरक्षित पारिस्थितिकी तंत्र तैयार हो रही है। बैंकों से पर्यटन व्यवसायियों को वित्तीय सहायता मिल रही है। पुलिस और अग्निशमन विभाग ने अभेद्य सुरक्षा ढांचा तैयार किया है।
विज्ञापन

प्रभारी नोडल पर्यटन एवं धर्मार्थ कार्य व एडीएम ज्ञान प्रकाश और अलका पांडेय ने सिद्धार्थनगर: वर्तमान से लेकर अतीत तक पुस्तक लिखी है। अतिथियों ने इस पुस्तक का विमोचन किया। इस दौरान एएसपी प्रशांत प्रसाद कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें