फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज के लिए अनुकरणीय है भारत का चरित्र : बलराम

Sun, 18 Oct 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के बिजौरा स्थित शिव मंदिर परिसर में चल रही संगीतमय श्रीराम कथा के सातवें दिन शनिवार को कथा वाचक संत बलराम दास ने भगवान श्रीराम के अनुज भरत के चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया।
विज्ञापन

कथावाचक ने कहा कि भरत का चरित्र समाज के लिए अनुकरणीय है। उनका जीवन भाई के प्रति प्रेम, त्याग, समर्पण और आदर्श का अनुपम उदाहरण है। कथा को आगे बढ़ाते हुए संत बलराम दास ने कहा कि भगवान श्रीराम के वन गमन के बाद राजा दशरथ का निधन हो गया। इसकी सूचना मिलने पर ननिहाल से अयोध्या पहुंचे भरत को जब श्रीराम के वनवास की जानकारी हुई तो वह बेहद दुखी हुए। उन्होंने माता कैकेयी और दासी मंथरा के प्रति नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें