फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मुंबई जा रहीं दो सगी बहनों को मिशन शक्ति टीम ने समझाकर लौटाया

Sun, 18 Oct 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। थाना शिवनगर डिडई की मिशन शक्ति टीम ने रविवार को दो सगी बहनों को बरामद किया। वे घर से नाराज होकर मुंबई जा रही थीं। पुलिस ने दोनों बालिकाओं की काउंसिलिंग की और उन्हें समझाया। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह के नेतृत्व में टीम शारदीय नवरात्र पर शांति व्यवस्था के लिए क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुंह बांधकर जाती दो बालिकाएं संदिग्ध लगीं। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोककर पूछताछ की। उन्होंने बताया कि वे घरवालों से नाराज होकर मुंबई जा रही थीं। टीम उन्हें थाने के मिशन शक्ति केंद्र पर ले गई। वहां काउंसिलिंग के बाद परिजन को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें