- दिल्ली से नेपाल पहुंचा था 22 वर्षीय युवक, त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय विमानस्थल पर पकड़ा गया
विज्ञापन
बढ़नी। भारत से नेपाल पहुंचे एक 22 वर्षीय भारतीय नागरिक को 3.5 किलोग्राम थाई गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है। नेपाल पुलिस के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने शनिवार को त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय विमानस्थल पर जांच के दौरान उसे पकड़ा।
नेपाल पुलिस के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो से मिली जानकारी के अनुसार, विमानस्थल पर संदिग्ध यात्रियों की निगरानी के दौरान युवक की तलाशी ली गई। इस दौरान उसके बैग में प्लास्टिक के पैकेट में छिपाकर रखा गया 3.5 किलोग्राम थाई गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार युवक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी सलमान (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक पासपोर्ट और मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
विज्ञापन
ब्यूरो की टीम आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही मामले की छानबीन कर गांजे की तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।