फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं की ऊर्जा से ही विश्व गुरु बनेगा भारत : राजीव नयन

Wed, 19 Aug 2026 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- आरएसएस के विभाग प्रचारक ने लोटन खंड के युवाओं से किया संवाद, देश की सुरक्षा और अगली पीढ़ी के भविष्य पर दिया जोर
विज्ञापन

उसका बाजार। देश को सुखी, समृद्ध और सुरक्षित बनाने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। युवा अपनी ऊर्जा और क्षमता का सकारात्मक दिशा में इस्तेमाल करें तो भारत को विश्व गुरु बनाने की राह आसान होगी। यह बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक राजीव नयन ने बुधवार को लोटन खंड के युवाओं से संवाद के दौरान कहीं।
उन्होंने कहा कि युवाओं से संवाद का अवसर सभी के लिए महत्वपूर्ण है लेकिन युवा पीढ़ी के लिए इसका विशेष महत्व है। देश की बड़ी युवा आबादी भारत का जनसांख्यिकीय लाभांश है। यदि इस मानव संसाधन का सही दिशा में उपयोग किया गया तो भारत विकास के साथ विश्व पटल पर नई ऊंचाइयां हासिल कर सकता है। इसके विपरीत युवा शक्ति का सही उपयोग नहीं हुआ तो आने वाले समय में गंभीर चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं।
विज्ञापन

राजीव नयन ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी ही भविष्य की पुरानी पीढ़ी बनेगी। इसलिए युवाओं को केवल अपने भविष्य की चिंता नहीं करनी चाहिए बल्कि अगली पीढ़ी के भविष्य को ध्यान में रखकर भी निर्णय लेने चाहिए। युवाओं में असीमित ऊर्जा होती है। इस ऊर्जा का उपयोग राष्ट्र निर्माण, समाज सेवा और सकारात्मक कार्यों में करने के लिए सजग रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा केवल सरकार या सुरक्षा बलों की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए समाज और देशहित में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम में सुरेश, शिवा, मिथिलेश, रामसेवक, अजय, आनंद, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें