फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पीस कमेटी की बैठक में त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के दिए निर्देश

Sat, 30 Aug 2025 10:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डीएम डाॅ. राजा गणपति आर की अध्यक्षता में शनिवार को बारावफात, गणेश पूजा व गणेश प्रतिमा विसर्जन का त्योहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

उन्होंने सभी एसडीएम, सीओ और थानाध्यक्षों निर्देश दिए कि त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। इसके लिए अपने स्तर से समस्त तैयारियां पूर्ण करा लें। कोई भी समस्या किसी भी दशा में उत्पन्न नहीं होनी चाहिए।
डीएम ने कहा कि मूर्ति विसर्जन में किसी भी अस्त्र-शस्त्र का प्रयोग नहीं किया जाएगा। प्रतिमा विसर्जन करते समय वीडियो ग्राफी और फोटग्राफी की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए।
विज्ञापन

जनपद में जिन स्थलों पर गणेश प्रतिमा विसर्जित किया जाना है, वहां पर निरीक्षण कर लें। जुलूस मार्ग का निरीक्षण कर लें। हिंदू और मुस्लिम समुदाय के संभ्रांत नागरिकों से उनके क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। बारावफात और गणेश पूजा व विसर्जन आदि त्योहार के संबंध में की गई तैयारियों की क्रमवार समीक्षा की गई।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिए कि साफ-सफाई व पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करेंगें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें