फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सहकारी समिति की जमीन पर अवैध निर्माण बुलडोजर से ध्वस्त

Fri, 06 Nov 2026 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के सहकारी समिति बीपैक्स बेल्टीकर की भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माण को शुक्रवार को तहसील प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त करा दिया। नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई की।
विज्ञापन

नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र स्थित सहकारी समिति बीपैक्स बेल्टीकर की भूमि पर अवैध निर्माण कराया जा रहा था। बृहस्पतिवार को हलके के लेखपाल और समिति सचिव ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रोकने को कहा था। इसके बावजूद बृहस्पतिवार रात में जबरन दीवार खड़ी कर दी गई। इसकी सूचना मिलने पर शुक्रवार को नायब तहसीलदार नौगढ़ अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। सहायक विकास अधिकारी नौगढ़ अंबरीश यादव की मौजूदगी में जेसीबी से अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया गया।
नायब तहसीलदार ने बताया कि समिति की भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माण को हटवा दिया गया है। इसके अलावा समिति की जमीन पर अतिक्रमण करने वालों को नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें