- आग बुझने के कई घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड, 12 लाख के सामान और दो लाख नकदी के नुकसान का दावा
विज्ञापन
डुमरियागंज। भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा गांव में बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे एक किराना दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग में दुकान का सामान, नकदी और जेवरात जलकर नष्ट हो गए। आग बुझाने के दौरान एक ग्रामीण का दाहिना हाथ टूट गया। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के कई घंटे बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची।
गांव निवासी श्यामू की किराना दुकान में आग लगते ही आसपास के लोग जुट गए। ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान अरविंद का हाथ टूट गया। श्यामू के अनुसार आग में करीब 12 लाख रुपये का सामान, दो लाख रुपये नकद और जेवरात नष्ट हो गए।
तहसीलदार रवि कुमार मौर्य ने बताया कि मामले की जांच के लिए कानूनगो और लेखपाल को भेजा गया था। प्रारंभिक आकलन में 10 से 12 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।