फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जयकारे के साथ विसर्जित हुईं मां लक्ष्मी की मूर्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतभारी। डुमरियागंज क्षेत्र के बयारा और रंगरेजपुर सहित अन्य स्थानों पर शनिवार को मां लक्ष्मी की मूर्तियों का विसर्जन किया गया। इस दौरान भक्तों ने मां के जयकारे लगाए गए।
विज्ञापन


बयारा में नव युवक लक्ष्मी पूजा समिति के तत्वावधान में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्तियों का विसर्जन हुआ। समिति के अध्यक्षों की अगुवाई में पूजा पंडाल में स्थापित मूर्तियों को जलाशयों में विसर्जित किया गया। विसर्जन से पहले हवन-पूजन किया गया, जिसके बाद आधा दर्जन से अधिक लक्ष्मी मूर्तियों की शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा पंडाल परिसर से शुरू होकर पूरे गांव में भ्रमण करती हुई आगे बढ़ी।
शोभायात्रा के दौरान भक्त नाचते-गाते हुए मां के जयकारे लगा रहे थे। लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल और अबीर भी लगाया। समितियों के सदस्यों ने मां दुर्गा की आरती उतारी। इसके बाद सभी प्रतिमाओं को बयारा स्थित सुतिहवा ताल में विसर्जित किया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था बनाएं रखने के लिए डुमरियागंज सर्किल के सीओ बृजेश कुमार वर्मा, भवानीगंज थानाध्यक्ष चंद्रकांत पांडेय और डिड़ई थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज श्रीवास्तव सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

शोभायात्रा के मार्ग में भक्तों और समाजसेवियों द्वारा प्रसाद वितरण और लंगर का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं को जलपान के साथ प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें