फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बच्चों को परोसा गया गरम हलवा

Fri, 06 Nov 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जनपद के परिषदीय विद्यालयों में शुक्रवार को अतिरिक्त पोषण योजना के तहत विशेष आहार वितरण हुआ। इसका उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना था। इस कार्यक्रम में लगभग 2350 विद्यालयों के 2.5 लाख विद्यार्थियों को गरमा-गरम हलवा परोसा गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और बीएसए शैलेश कुमार के निर्देश पर यह अभियान संचालित किया गया। जिला समन्वयक एमडीएम धर्म प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि खाद्य सामग्री की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए कड़े निर्देश थे। वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारु बनाना भी प्राथमिकता थी। बीएसए ने जानकारी दी कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में पूरे जिले में निगरानी की विशेष व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें