फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बॉर्डर की सड़क का पुल जर्जर, हादसे का खतरा

Fri, 06 Nov 2026 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़नी। धनौरा बुजुर्ग गांव के पास बॉर्डर डेवलपमेंट सड़क पर स्थित पुल जर्जर हालत में है। पुल के किनारे सड़क का आधा हिस्सा काफी समय से कटकर गिरा हुआ है।
विज्ञापन

इससे आवागमन में परेशानी हो रही है। टू-लेन सड़क होने के बावजूद पुल की खराब स्थिति के कारण एक समय में केवल एक ही वाहन गुजर पा रहा है। ऐसे में आमने-सामने से वाहन आने पर हादसे का खतरा बना रहता है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, पुल के पास सड़क का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से कई लोग असंतुलित होकर गिर चुके हैं और चोटिल भी हुए हैं। खासकर दो वाहनों के एक साथ गुजरने के दौरान दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लोगों का कहना है कि पुल काफी पुराना हो चुका है और इसकी स्थिति लगातार खराब होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें