फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बिना डॉक्टर के संचालित किया जा रहा अस्पताल सील

Mon, 29 Dec 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागंज क्षेत्र के कोलकटी चौराहे पर निजी अस्पताल का निरीक्षण करते स्वास्थ्य विभाग की टीम। सं
विज्ञापन
औराताल। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र की कोनकटी चौराहे पर बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा अस्पताल रविवार को सील कर दिया गया। यहां बिना डॉक्टर के अस्पताल के संचालन की बात सामने आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्र के पथरा थाना के कोनकटी चौराहे पर स्थित हॉस्पिटल को नायब तहसीलदार विष्णु प्रताप सिंह की अगुवाई में डॉक्टरों की संयुक्त टीम ने सील कर दिया।
प्रशासन को सूचना मिली थी कि कोनकटी चौराहे पर संचालित हॉस्पिटल में ना तो डॉक्टर है न ही प्रशिक्षित स्टाफ है जबकि अल्ट्रासाउंड, ऑपरेशन आदि सुविधा अस्पताल में दी जाती है। इसको संज्ञान में लेते हुए नायब तहसीलदार विष्णु प्रताप सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा के प्रभारी डॉ. विकास चौधरी ने संयुक्त रूप से जांच की।
मौके पर उपस्थित हॉस्पिटल के संचालक राहुल यादव रजिस्ट्रेशन से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा पाए। अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर, अल्ट्रासाउंड प्रसव सुविधा उपलब्ध कराई जाती थी जबकि जितने भी स्टाफ थे सभी अनट्रेंड थे। रजिस्ट्रेशन से संबंधित कोई कागजात न दिखा पाने के कारण अस्पताल को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डॉ. विकास चौधरी ने बताया कि अस्पताल को सील कर दिया गया है। संचालक के खिलाफ जो भी उचित विधिक करवाई हो सकती है, की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें