हिन्दू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर कस्बे में निकली बाइक यात्रा। संवाद
- फोटो : एका के पैढ़त में आयोजित जाखई मेला स्थल का निरीक्षण करते एएसपी देहात अनुज चौधरी,सीओ एवं थाना प्रभारी। संवाद
इटवा। नगर पंचायत इटवा के रामलीला मैदान में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन को लेकर शुक्रवार को हिंदू जनजागरण बाइक यात्रा निकाली गई। यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर वापस रामलीला मैदान में समाप्त हो गई।
आरएसएस के जिला प्रचारक अवनीश ने कहा कि हिंदू सम्मेलन समाज में संस्कार, समरसता और राष्ट्रभाव को सशक्त करने का माध्यम है। अधिक से अधिक लोगों को इसमें सहभागी बनना चाहिए। खंड कार्यवाह श्यामलाल चौरसिया ने कहा कि हिंदू जनजागरण बाइक यात्रा का उद्देश्य समाज को जागरूक कर सम्मेलन में सहभागिता बढ़ाना है, जिससे संगठन की विचारधारा जन-जन तक पहुंचे। चेयरमैन विकास जायसवाल ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने का कार्य करते हैं और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाते हैं।
खंड संघचालक राकेश साहू ने कहा कि हिंदू समाज की एकता और जागरूकता ही राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव है। इस दौरान राधेश्याम जायसवाल, सभासद घनश्याम जायसवाल, प्रमोद कनौजिया, सुनील जायसवाल, राजेंद्र वर्मा, राजन, मथुरा आदि शामिल रहे।