फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: घरों के पास हाईटेंशन तार, खतरे में जिंदगी

Sat, 30 Aug 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
खुनुवां बार्डर स्थित कस्बे में  मकानों के ऊपर से गुजर रहा हाईटेंशन तार।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
खुनुवां। क्षेत्र के खुनुवां बॉर्डर स्थित कस्बे में तीन मकानों के ऊपर से मात्र सात फीट ऊंचाई पर गुजर रहे हाईटेंशन तार लोगों के लिए हमेशा खतरा बनी हुई है। लोगों का कहना है कि यह तार किसी भी समय बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। इस समस्या को लेकर विभाग के जिम्मेदार मौन है।
विज्ञापन

कस्बे के उस्मान, शिव प्रसाद व राम कृष्ण का कहना है कि सात सितंबर 2018 को हाईटेंशन बिजली के तार को हटाने के लिए जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया गया। इतना ही नहीं जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो 16 जनवरी 2021 को समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली उप्र (जनसुनवाई) पर तार हटाने की शिकायत दर्ज कराई गई।
इस पर अधिशासी अभियंता कार्यालय बिजली विभाग ने वर्ष 2021-22 में तार व पोल शिफ्टिंग के लिए शिकायतकर्ताओं को 9,76,252 रुपये का एस्टीमेट थमा दिया। खुनुवां उद्योग व्यापार संगठन के अध्यक्ष रविंद्र कुमार गुप्ता, महामंत्री सचमुच त्रिपाठी, राजीव श्रीवास्तव, शमीम अहमद, दिनेश कुमार गुप्ता, कृष्ण कुमार मिश्र, पटवारी यादव ने प्रशासन और बिजली विभाग से मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें