फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 153 गर्भवतियों की जांच में 34 में उच्च जोखिम के लक्षण

Mon, 17 Nov 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया में आयोजित पीएसएमए के तहत शिविर में गर्भवती महिलाओं का
विज्ञापन
- भनवापुर के सीएचसी सिरसिया में पीएसएमए के तहत आयोजित हुआ शिविर
विज्ञापन


भनवापुर। क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया में सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवतियों के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 152 गर्भवतियों को चिकित्सीय इलाज और परामर्श दिया गया। इसमें से 34 गर्भवतियों में उच्च जोखिम के लक्षण पाए गए, 32 में खून की कमी होने से आयरन-शुक्रोज की डोज दी गई।
विज्ञापन


अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान उच्च रक्त चाप, मधुमेह, फीटस के बेड़े होने, गंभीर एनिमिया, प्लेसेंटा का विकृत व नीचे होने से गर्भवतियों में जान का खतरा बना रहता है, इसलिए गर्भावस्था के दौरान सोनोग्राफी तथा चिकित्सीय परामर्श व इलाज बहुत जरूरी है। गर्भावस्था के शुरुआती दिनों में उच्च जोखिम वाले खतरे के लक्षण की पहचान जरूरी है, जिससे समय से चिकित्सीय प्रबंधन से जच्चा व बच्चा दोनों को सुरक्षित किया जा सकता है। अधीक्षक ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान उच्च जोखिम के लक्षण पाए जाने पर कम से कम तीन बार चिकित्सीय सलाह जरूरी है।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. सिद्धार्थ जयसवाल, डॉ. अनवरुद्दीन, ज्योति, प्रेम त्रिपाठी, अजय पांडेय, रुपम पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें