डुमरियागंज। मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत पुलिस की तरफ से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को सीओ डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा व डुमरियागंज थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव के नेतृत्व में कठौतिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय पर बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को साइबर क्राइम की रोकथाम और महिला सुरक्षा कानून की जानकारी देकर जागरूक किया गया। एसआई मीरा वर्मा ने सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान एसआई राम निरंजन, दुर्गावती कुशवाहा, अमरनाथ यादव, रेनू आदि मौजूद रहे।