फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रास्ते पर भरा बारिश का पानी, आवागमन हुआ बाधित

Fri, 31 Oct 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतभारी। डुमरियागंज ब्लॉक में बेंवा भारतभारी मार्ग से बगडीहवा होते हुए महुआरा को जोड़ने वाली सड़क पर बारिश का पानी भर गया है। दो किलोमीटर लंबी इस सड़क पर राहगीरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। इस मार्ग से लगभग कई गांव के लोगों का आना-जाना होता है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात में हुई बारिश से बगडीहवा गांव के करीब बीच सड़क में बने बड़े-बड़े गड्ढे में पानी भर गया है। दो दिन से हो रही बारिश से बरसात का पानी भर जाने से रास्ता बाधित हो गया है। लोग लंबी दूरी तय करके महुआरा को मजबूर होते है। सड़क के बीच बीच में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए है। गिट्टियां सड़कों से गायब हो गई है। अब बारिश हो जाने से गड्ढों में पानी भर गया है, जिससे रास्ता बाधित हो गया है। मौजूद समय में यह मार्ग कच्ची सड़क में बदल गया है विभाग की ओर से आज तक दुबारा इस मार्ग में ध्यान नहीं दिया गया। क्षेत्र के राम संवारे, मुकेश, नसीम, कृष्णा वर्मा, इश्तियाक, रमेश, मुनव्वर हुसैन, नरेश कुमार ने सड़क मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें