फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पानी में पड़ा मिला नशे में धुत युवक, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान

Sat, 10 Oct 2026 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। कस्बे में धानी रोड के किनारे शनिवार शाम पानी में एक युवक पड़ा मिला। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच गई। युवक की पहचान कोतवाली क्षेत्र के भगौतापुर गांव निवासी दीपक (26) पुत्र पृथ्वी के रूप में हुई।
विज्ञापन

बताया गया कि दीपक शराब के नशे में पानी में गिर गया था और वहीं पड़ा था। स्थानीय लोगों की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे पचास शैय्या युक्त अस्पताल बांसी में भर्ती कराया। वहां उसका इलाज चल रहा है।
इलाज कर रहे चिकित्सक एमके चौधरी ने बताया कि युवक खतरे से बाहर है। हालांकि, अधिक नशे में होने के कारण एहतियात के तौर पर उसे अभी अस्पताल में रखा गया है। कोतवाल महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि युवक को अस्पताल पहुंचाने के बाद उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें