फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: धूप से बढ़ी गर्मी, तापमान कम होने से उमस से मिली राहत

Tue, 19 Aug 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
दोपहर की तेज धूप में शहर के हाइडिल तिराहे के पास आवागमन करते लोग। 
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बदलते मौसम के बीच मंगलवार को भी गर्मी से लोग परेशान रहे। पछुआ हवा चलने से लोगों को उमस से थोड़ी राहत जरूर रही। धूप से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह से ही तेज धूप खिल गई। इससे लोगों को गर्मी से जूझना पड़ा। पूरे दिन तेज धूप होने से सड़काें पर सन्नाटा छाया रहा। दिन में धूप खिलने के बाद पछुआ हवा चलती रही, जिससे उमस से थोड़ी राहत जरूर मिली। इस बीच हुई बिजली कटौती से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आए दिन बढ़ रही गर्मी से लोगों को अगस्त के महीने में भी मई-जून जैसी गर्मी का अहसास हो रहा है। इससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। दिन में गर्मी और रात में हवाओं के न चलने से लोग गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में उत्तरोत्तर बने दो निम्नदाब क्षेत्रों के प्रभाव से मॉनसून द्रोणी के अपनी सामान्य स्थिति से काफी दक्षिण में खिसकने और प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं होने के कारण मानसूनी गतिविधियां अपेक्षाकृत कमजोर रहेंगी। पश्चिमी एवं उत्तरी भाग में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें