घोसियारी। क्षेत्र में सर्दी बढ़ने के साथ ही हृदय रोगियों की धड़कन भी बढ़ने लगी है। बदलते मौसम से सरकारी से लेकर प्राइवेट अस्पतालों में इन मरीजों संख्या ठंड के मौसम में बढ़ गई है। इसमें अधिकतर मरीज उच्च रक्तचाप के साथ ही सीने में दर्द की शिकायत है। चिकित्सक उन्हें दवा के साथ ठंड से बचाव करने की सलाह दे रहे हैं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा के डॉ. सिद्धार्थ मिश्र ने बताया कि सर्दियों में हार्ट अटैक के मुकाबले हार्ट फेल होने का खतरा अधिक रहता है, ऐसे में सचेत रहने की आवश्यकता है। वैसे सर्दियों का मौसम स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन रोगियों के लिए यह अनहेल्दी होता है।
सर्दियों में ऑक्सीजन की कमी होने से रक्त वाहिनियां संकरी हो जाती हैं। इससे दिल के रोगियों की समस्या बढ़ जाती है, सर्दियों में ब्लड प्रेशर सामान्य की जगह बढ़ जाता है जो हृदय के रोगियों के लिए परेशानी बन जाता है। जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल बढ़ा रहता है उनके लिए यह मौसम खतरे से खाली नहीं है।
चिकित्सक ने बताया कि बदलते समय के साथ लोगों की आते खान-पान भी बदल रहा है, जिससे शुगर बीपी अन्य समस्याएं उभर रही है यह बीमारियां आगे चलकर दिल की बीमारी का कारण बन जाती हैं।