फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नए साल पर डीएम और एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Thu, 01 Jan 2026 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
नववर्ष शांति-व्यवस्था बनाये रखने के लिए शहर में पैदल गस्त करते डीएम शिवशरणप्पा जीएन, एसपी डॉ. अ
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर पुलिस बल के साथ जनपद में कानून एवं शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएम शिवशरणप्पा जीएन और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने शहर में पैदल गश्त की। उन्होंने शहर के सिद्धार्थ तिराहा से हाइडिल तिराहा और पेट्रोल पंप तिराहा तक पैदल गश्त कर सुरक्षा का हाल जाना। उन्होंने जनपद में कानून और शांति व्यवस्था तथा सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने, आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास एवं सुरक्षा के भाव को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गश्त की। पैदल गश्त के दौरान एएसपी व सदर सीओ विश्वजीत सौरयान व एसओ सदर दुर्गा प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें