सिद्धार्थनगर। कलक्ट्रेट सभागार में सीडीओ बलराम सिंह की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग की ओर से सैनिक बंधु की बैठक हुई। इसमें सेवारत व सेवानिवृत्त सैनिकों और उनके परिजनों के भूमि विवाद, पुलिस सहायता, बैंक, आर्थिक सहायता, गन लाइसेंस और पेंशन संबंधित समस्याओं को सुना गया।
बैठक में पहुंचे नौ भूतपूर्व सैनिक और उनके आश्रितों ने मात्र एक मामला पैतृक कृषि भूमि का वरासत कराने का प्रार्थना पत्र दिया गया।
मामले में सीडीओ बलराम सिंह ने एसडीएम नौगढ़ को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
सूबेदार मेजर आनरेरी कैप्टन महीप कुमार पांडेय ने कहा कि अशोक मार्ग पर बनने वाले दुकानों में पूर्व सैनिकों को सरकारी नियमों के तहत पांच फीसदी कोटा निर्धारित कर आवंटित किया जाए। पूर्व सूबेदार जगदंबिका प्रसाद ने बैठक दो से तीन बजे मध्य करने की बात कही।